Mukhyamantri Mahila Samman Yojana: दिल्ली की इन महिलाओं को मिलेगा हर महीने 1000 रुपए,

2024 के बजट में आम आदमी पार्टी (AAP) की दिल्ली सरकार ने कई बड़ी घोषणाएं की थीं, जिनमें से एक प्रमुख योजना ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’ है। इस योजना का उद्देश्य दिल्ली की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें आर्थिक मदद प्रदान करना है। दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने इस योजना का ऐलान किया था, जिसके तहत दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपए की राशि मिलेगी। इस योजना के लिए सरकार ने 2 हजार करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया है।

Mukhyamantri Mahila Samman Yojana क्या है?

‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’ का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। इस योजना के तहत, 18 साल से ज्यादा उम्र की हर महिला को हर महीने 1 हजार रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। हालांकि, केजरीवाल सरकार ने अभी तक योजना की शुरूआत की तारीख और इससे जुड़ी शर्तों और नियमों की घोषणा नहीं की है।

Mukhyamantri Mahila Samman Yojana योजना की पात्रता

इस योजना का लाभ केवल दिल्ली में रहने वाली महिलाओं को ही दिया जाएगा। इसके लिए निम्नलिखित शर्तें आवश्यक हैं:

  1. महिला की आयु 18 साल से अधिक होनी चाहिए।
  2. महिला के पास दिल्ली का वोटर आईडी कार्ड होना चाहिए।
  3. योजना का लाभ केवल दिल्ली के निवासियों को मिलेगा, दूसरे राज्य की महिलाएं जो दिल्ली में रह रही हैं और जिनके पास दिल्ली का वोटर आईडी कार्ड नहीं है, वे इस योजना का लाभ नहीं उठा सकेंगी।

योजना का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज़

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया की घोषणा जल्द ही की जाएगी। हालांकि, वित्त मंत्री आतिशी के अनुसार, निम्नलिखित दस्तावेज़ आवेदन के समय आवश्यक होंगे:

  1. आवेदन फॉर्म
  2. घोषणा पत्र
  3. आधार कार्ड
  4. वोटर आईडी कार्ड
  5. बैंक अकाउंट की जानकारी

योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

  • सरकारी नौकरी करने वाली और टैक्सपेयर महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद महिलाओं को सहायता प्रदान करना है ताकि वे अपनी जरूरतों को पूरा कर सकें और आत्मनिर्भर बन सकें।
  • योजना के तहत प्राप्त राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

Leave a Comment

WhatsApp Join Button